कौन हैं सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा जिन्होंने लंदन में खरीदा है ₹231 करोड़ का मकान?
लंदन के नॉटिंग हिल में £21 मिलियन (करीब ₹231 करोड़) का नया मकान खरीदने वाले हरिश आहूजा, अभिनेत्री सोनम कपूर के पति-बिज़नसमैन आनंद आहूजा के पिता हैं। वह भारत के शीर्ष परिधान निर्माण कंपनियों में शामिल 'शाही एक्सपोर्ट्स' के मालिक व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी की 50 से अधिक फैक्ट्री हैं जहां 1,00,000 से अधिक लोग काम करते हैं।
read more at Moneycontrol


