यूपी में सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी समेत कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
अयोध्या (यूपी) की गोसाईगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह और विधायक के पिता समेत सपा व बसपा के कई नेता सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इन सभी को लखनऊ में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी में शामिल कराया। गौरतलब है, अभय सिंह ने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।
read more at हिन्दुस्तान


