पाक के कोर्ट ने इमरान खान व उनकी पत्नी के सरकारी संस्थानों पर बयानबाज़ी करने पर लगाई रोक
पाकिस्तान के एक कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान व उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर सरकारी संस्थानों और अधिकारियों के खिलाफ बयानबाज़ी करने पर रोक लगाई है। एक मामले में निष्पक्ष सुनवाई की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा, "मीडिया को आरोपियों के बयान के बजाय कोर्ट की कार्यवाही की रिपोर्टिंग करनी चाहिए।"
read more at इंडिया टीवी


