Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब व दिल्ली की 'आप' सरकार आपसे प्याज़ खरीदेगी: गुजरात के किसानों से भगवंत मान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 27 February, 2023
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भावनगर (गुजरात) में किसानों को आश्वासन दिया कि पंजाब और दिल्ली की 'आप' सरकार ट्रेन भेजकर उनके प्याज़ खरीदेगी। उन्होंने कहा, "मैं भी किसान का बेटा हूं, इसलिए आपकी पीड़ा समझता हूं।" किसानों ने मान से मुलाकात कर शिकायत की थी कि थोक व्यापारियों के एकाधिकार के कारण उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहा।