अमिताभ बच्चन ने सिनेमा को लेकर मेरी सोच को आकार दिया: 'केजीएफ...' के निर्देशक
'केजीएफ: चैप्टर 2' के निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर से कहा है कि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सिनेमा के बारे में उनके सोचने के तरीके को आकार दिया। बकौल निर्देशक, "फिल्म 'शोले' ने 70 के दशक में यह बताया कि...आप भारत में भारतीय भावनाओं के साथ एक हॉलीवुड फिल्म बना सकते हैं।"


