लैंड होने के 30 मिनट के भीतर यात्रियों को उनके सभी बैग सौंपे: एयरलाइंस से सरकार
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने एअर इंडिया व इंडिगो सहित 7 एयरलाइंस को एयरपोर्ट पर समय पर सामान की डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विमानन कंपनियों को फ्लाइट लैंड होने के 30 मिनट के भीतर यात्रियों को उनके सभी बैग सौंपने होंगे। इसको लागू करने के लिए 26 फरवरी तक का समय दिया गया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


