दिल्ली सीएम केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिले पंजाब के मुख्यमंत्री मान, बोले- उनकी तबीयत ठीक है
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मान ने कहा, "उनकी (केजरीवाल) तबीयत ठीक है और उन्हें इंसुलिन भी दिया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "उन्हें बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 158 बच्चे जेईई मेन 2024 की परीक्षा में पास हुए हैं।"
read more at जनसत्ता


