अगर घर में कोई और कमा रहा होता तो मां काम नहीं करतीं: श्वेता तिवारी की बेटी पलक
अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी व ऐक्ट्रेस पलक तिवारी ने कहा है कि उनकी मां शुरू से अकेली कमाने वाली रही हैं। उन्होंने कहा, "मां...रेयांश (पलक के सौतेले भाई) को घर पर नहीं छोड़ना चाहतीं...अगर परिवार में...कोई और कमा रहा होता तो वह घर पर रहतीं।" बकौल पलक, वह इतना कमाना चाहती हैं कि अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।


