यूपी में 21 वर्षीय छात्रा ने नए प्रेमी संग मिलकर की पुराने प्रेमी की हत्या
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में देवांश नामक युवक की हत्या करने के आरोप में उसकी प्रेमिका व बीएचयू की छात्रा अनुष्का तिवारी (21), तिवारी के दूसरे प्रेमी (21) व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, चंदौली रोड पर देवांश का सिर गिट्टियों पर पटका गया, उस पर पेचकस से कई वार किए गए और फिर गोली मारी गई।
read more at हिन्दुस्तान


