27 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा': शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को जानकारी दी कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह 'परीक्षा पे चर्चा' का 6वां संस्करण होगा। कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र भाग ले सकते हैं जिसके लिए छात्रों का चयन ऑनलाइन रचनात्मक प्रतियोगिता के ज़रिए किया जा रहा है।
read more at News18 हिंदी


