दुनिया का सबसे पहला टेक्स्ट मेसेज क्या था और यह किसने भेजा था?
यूके के बर्कशायर में वोडाफोन के इंजीनियर नील पैपवर्थ ने 3 दिसंबर 1992 को दुनिया का सबसे पहला टेक्स्ट मेसेज भेजा था। सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर पैपवर्थ ने एसएमएस टेक्नोलॉजी के टेस्ट के लिए क्रिसमस पार्टी में मौजूद अपने सहकर्मी रिचर्ड जार्विस को 'मेरी क्रिसमस' संदेश भेजा था। जार्विस को यह संदेश ऑर्बिटल 901 फोन पर मिला था।
read more at Vodafone


