कौन थे पंजाब में पीएम का रास्ता रोकने वाले लोग और वे क्यों प्रदर्शन कर रहे थे?
पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का मार्ग भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के कार्यकर्ताओं ने रोका था। किसान नेता सुरजीत सिंह फूल के अनुसार, किसान एमएसपी और लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बकौल फूल, किसानों को लगा था कि पीएम हवाई मार्ग से जाएंगे।
read more at जनसत्ता


