भारत समेत पूरे उत्तरी गोलार्ध में आज है साल का सबसे लंबा दिन
21 जून को भारत समेत पूरे उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन है। इस परिघटना को 'समर सॉल्सटिस' कहते हैं और यह तब घटती है जब सूर्य कर्क रेखा (23.5°उत्तरी अक्षांश) के ऊपर होता है जिसके चलते पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य के करीब होता है। वहीं, दक्षिणी गोलार्द्ध में यह परिघटना 21-23 दिसंबर के बीच घटती है।
read more at NASA


