Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में दूषित पानी पीने से 40 लोग बीमार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 2 February 2025
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (यूपी) की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में दूषित पानी पीने से कथित तौर पर 40 लोग बीमार हो गए हैं। बीते एक सप्ताह से लोगों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायतें हो रही हैं व निवासियों ने गंदे पानी की सप्लाई का आरोप लगाया है। लोगों ने टैंक की सफाई ना होने का भी आरोप लगाया है।