Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार के किस फैसले के बाद आज 7% से अधिक चढ़े मारुति सुज़ुकी के शेयर?

short by रौनक राज / on Tuesday, 9 July, 2024
यूपी सरकार द्वारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल व प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल की रजिस्ट्रेशन फीस माफ किए जाने के बाद आज मारुति सुज़ुकी के शेयर 7.7% चढ़ गए। मारुति सुज़ुकी हाइब्रिड कार कैटेगरी के तहत ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसे मॉडल ऑफर करती है। बकौल रिपोर्ट्स, इस फैसले से यूपी में ग्रैंड विटारा की कीमत ₹2 लाख तक घट जाएगी।