यूपी में 7 वर्षीय बच्ची को जबड़े में दबाकर उठा ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत शव बरामद
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के बोझिया गांव में एक तेंदुआ घर के बाहर खेल रही 7-वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे जबड़े में दबाकर गन्ने के खेतों में ले गया जहां बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। वन क्षेत्राधिकारी अशोक श्रीवास्तव के अनुसार, इलाके में गश्त व तलाश अभियान तेज़ किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
read more at Inshorts


