Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन बल्लेबाज़ों ने एक साल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में लगाए हैं शतक?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 11 March, 2023
शुबमन गिल शनिवार को एक साल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय और दुनिया के 10वें बल्लेबाज़ बने। यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य क्रिकेटर महेला जयवर्धने (2010), सुरेश रैना (2010), तिलकरत्ने दिलशान (2011), अहमद शहज़ाद (2014), तमीम इकबाल (2016), के.एल. राहुल (2016), रोहित शर्मा (2017), डेविड वॉर्नर (2019) और बाबर आज़म (2022) हैं।
read more at CricTracker