क्यों आज KKR और PBKS के मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे खिलाड़ी?
आईपीएल 2025 में शनिवार को ईडन गार्डन्स में केकेआर और पीबीकेएस के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे। खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने मौन रखा और मैच से पहले परंपरागत 'ईडन बेल' को भी नहीं बजाया गया।
read more at ESPNcricinfo


