भीषण भूस्खलन के कारण शिमला में भरभराकर गिरे 5-7 मकान, सामने आया वीडियो
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के कृष्णा नगर में मंगलवार को भीषण भूस्खलन के कारण एक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया जिससे 5-7 मकान भरभराकर गिर गए। एसपी संजीव गांधी के अनुसार, कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है और घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। हिमाचल में भारी बारिश से 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
read more at News18 हिंदी


