निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का किया एलान, 11 भाषाओं में होगी रिलीज़
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का एलान किया। विवेक ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कहा, "यह फिल्म 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर 11 भाषाओं में रिलीज़ होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी।" गौरतलब है, यह फिल्म कोविड-19 के खिलाफ बनाई गई वैक्सीन पर आधारित होगी।
read more at Newsbytes हिंदी


