Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में चचेरी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर की गई हत्या

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 29 August, 2023
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को चचेरी बहन संग स्कूल से लौट रहे 10वीं के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लड़की ने कहा, "कुछ लड़कों ने मेरा हाथ पकड़ लिया जिसका भाई ने विरोध किया था।" पुलिस ने बताया, "स्कूल में हुए विवाद के बाद छात्र को पीटा गया...प्रथम दृष्टया छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है।"