'इंडियन आइडल' फिनाले से 2 दिन पहले मेरी वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई थीं: अमित सना
सिंगर अमित सना ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल' के फिनाले से 2 दिन पहले उनकी वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई थीं। बकौल अमित, कई लोगों ने उन्हें बताया था कि अभिजीत सावंत की जीत पर राजनीति हुई थी। दरअसल, अभिजीत सावंत शो के विजेता और अमित उप-विजेता बने थे।
read more at हिन्दुस्तान


