दीपिका के '8 घंटे की शिफ्ट' मांगने पर तरुण बोले- मुझे भी डॉग को समय देना है; हुए ट्रोल
निर्देशक तरुण मनसुखानी ने दीपिका पादुकोण के मां बनने के बाद 8-घंटे की शिफ्ट की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं भी घर जाकर अपने डॉग के साथ समय बिताना चाहता हूं...इसलिए इस फीलिंग को समझता हूं।" तरुण के बयान पर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने दीपिका की बेटी की तुलना कुत्ते से करने पर उन्हें ट्रोल किया।
read more at Hindustan Times


