Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

निलंबन का नाटक रचा जा रहा: भ्रष्टाचार मामले में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश पर अखिलेश

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 21 March 2025
लखनऊ (यूपी) में भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह यूपी में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस का सच है जहां औद्योगिक विकास के नाम पर खुलेआम कमीशन मांगा जा रहा है और बात खुल जाने पर निलंबन का नाटक रचा जा रहा है।"