बाइडन के कोविड-19 लक्षण लगभग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं: डॉक्टर
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के चिकित्सक केविन ओ'कॉनर ने सोमवार को बताया कि बाइडन के कोविड-19 लक्षण लगभग पूरी तरह से ठीक हो गए। उन्होंने कहा, "बाइडन ने एंटीवायरल दवा की 10 खुराकें पूरी कर ली हैं और उनके शरीर का तापमान सामान्य है।" गौरतलब है, बाइडन बुधवार को लास वेगास की यात्रा के दौरान कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए थे।
read more at Hindustan Times


