मुंबई में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, BMC क्षेत्र के स्कूल व कॉलेज में छुट्टी घोषित
मूसलाधार बारिश को लेकर आईएमडी ने कल (शुक्रवार) सुबह 8:30 बजे तक मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों और सभी कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, एयर इंडिया ने 'X' पर जानकारी दी है कि इसके चलते मुंबई आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।
read more at ABP न्यूज़


