महाराष्ट्र में हाईवे पर बस व ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की हुई मौत, 34 लोग घायल
नासिक (महाराष्ट्र) में मंगलवार को मुंबई-आगरा हाईवे पर एक बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में कम-से-कम 4 लोगों की मौत हो गई व 34 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस की ट्रक से टक्कर हो गई थी। बकौल पुलिस, बस में करीब 45 लोग सवार थे।
read more at भाषा


