यूपी में महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म
मुरादाबाद (यूपी) के एक अस्पताल में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से 5 दिन में 4 बच्चों को जन्म दिया है जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। डॉक्टरों के अनुसार, महिला ने 9 मई को एक बेटे को जन्म दिया जिसके बाद 3 बच्चे 14 मई को हुए। बकौल डॉक्टर, मां व चारों बच्चों की हालत में सुधार है।
read more at हिन्दुस्तान


