अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के केस में गवाही देने हापुड़ कोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को 2 साल पहले हापुड़ (यूपी) में अपने वाहन पर हुए हमले के मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश हुए। ओवैसी कड़ी सुरक्षा में अपर ज़िला न्यायाधीश की अदालत में पहुंचे। बकौल पिलखुआ थानाध्यक्ष मुनीश प्रताप, कार्यवाही पूरी न होने के चलते ओवैसी को गुरुवार को दोबारा पेश होना पड़ सकता है।
read more at हिंदुस्तान


