जम्मू-कश्मीर में आरएस पुरा के जुवेनाइल होम से भागे 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा स्थित एक जुवेनाइल होम से सोमवार शाम को 3 कैदी फरार हो गए जिनमें 2 पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों ने भागने से पहले ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। फरार पाकिस्तानी कैदियों की पहचान मोहम्मद सनाउल्लाह और अहसान अनवर के रूप में हुई है।
read more at Republic World


