एमपी में रोडवेज़ बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की हुई मौत, 13 लोग हुए घायल
पुलिस ने बताया है कि भिंड (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार सुबह एक रोडवेज़ बस व कंटेनर ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
read more at ABP न्यूज़


