Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

माफियाओं को संरक्षण दे रही है आगरा पुलिस, सीएम योगी को दूंगा सबूत: वायरल पत्र में BJP विधायक

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 24 September, 2024
आगरा छावनी (यूपी) से बीजेपी विधायक व पूर्व राज्यमंत्री जीएस धर्मेश का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसमें लिखा है, "आगरा पुलिस, यूपी सरकार की छवि खराब कर रही है...भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही है।" बकौल धर्मेश, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके सबूत देंगे।
read more at ABP न्यूज़