बुमराह को एनसीए ने नहीं घोषित किया है फिट, आईपीएल में उनके वर्कलोड पर रहेगी नज़र: रिपोर्ट
'क्रिकबज़' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह अभी नैशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में हैं और उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया गया है। बकौल रिपोर्ट, अब बुमराह सीधे आईपीएल में खेलेंगे और इस दौरान बीसीसीआई उनके वर्कलोड पर नज़र रखेगी। बुमराह ने अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच बीते वर्ष सितंबर में खेला था।
read more at NewsBytes हिन्दी


