नडाल के संन्यास की घोषणा पर रोनाल्डो समेत कई खिलाड़ियों ने दी प्रतिक्रिया
दिग्गज टेनिस खिलाडी राफेल नडाल के संन्यास लेने के एलान पर कई खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी है। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिखा, "आपके समर्पण, जुनून और अविश्वसनीय प्रतिभा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।" टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने लिखा, "आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।" पूर्व टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने लिखा, "क्या शानदार करियर है राफा।"
read more at भाषा


