Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएम के शपथग्रहण समारोह के लिए मुंबई में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

short by विप्रांशु पंत / on Wednesday, 4 December, 2024
मुंबई (महाराष्ट्र) के आज़ाद मैदान में गुरुवार को होने वाले महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गौरतलब है, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 2,000 विशिष्ट अतिथियों और 40,000 समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए एसआरपीएफ और बम निरोधक दस्ते भी तैनात हैं।
read more at भाषा