गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं, पहले ट्राइमेस्टर के बाद ऐक्सिडेंट होने पर बहुत डर गई थी: रुबीना
अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने बताया है कि उनके गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। उन्होंने कहा, "पहले ट्राइमेस्टर के बाद अल्ट्रासाउंड करवाकर लौटते वक्त ऐक्सिडेंट हुआ था। सिग्नल पर थी...ट्रक ने पीछे से हमारी कार को टक्कर मार दी। वह दिन आज भी मेरे ज़हन में ताज़ा है।" बकौल रुबीना, वह अपने बच्चों को लेकर बहुत डर गई थीं।
read more at ABP न्यूज़


