Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्ण वैक्सीनेटेड 18 एमबीबीएस छात्राएं महाराष्ट्र में पाई गईं कोविड-19 पॉज़िटिव

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 28 December 2021
सांगली (महाराष्ट्र) स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कम-से-कम 18 छात्राएं कोविड-19 पॉज़िटिव पाई गईं जो पूर्ण वैक्सीनेटेड हैं। बकौल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुधीर नानंदकर, "सभी छात्राएं स्थिर हैं...एहतियात के तौर पर उन्हें कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने कहा, "कुल 45 स्टूडेंट्स का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया है...अन्य की रिपोर्ट का इंतज़ार है।"
read more at ThePrint