छापेमारी के दौरान खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने वाले ओडिशा के इंजीनियर के पास क्या-क्या मिला?
छापेमारी के दौरान खिड़की से ₹500 के नोटों के बंडल बाहर फेंकने वाले ओडिशा के सरकारी इंजीनियर के पास से ₹2.56 करोड़ कैश, 1.1 किलोग्राम से ज़्यादा सोना और 15 इंपोर्टेड घड़ी समेत करोड़ों की संपत्ति मिली है। 7 महंगे प्लॉट, 2 फ्लैट, ₹1.5 करोड़ की जमाराशि, शेयरों/म्यूचुअल फंड में ₹2.7 करोड़ के निवेश संबंधी दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए गए।


