छत्तीसगढ़ में ₹1 लाख के इनामी नक्सली समेत 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ₹1 लाख के इनामी नक्सली समेत 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साढ़े 3 महीनों में ज़िले में 4 नक्सली मारे गए हैं। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।
read more at ABP न्यूज़


