उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों की महिला रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर किया गया ₹3,000/माह
उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में काम करने वाली महिला रसोइयों का मानदेय ₹2,000/माह से बढ़ाकर ₹3,000/माह करने को मंगलवार को मंज़ूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी कार्यालय ने बताया, "कैबिनेट ने पी.आर.डी. (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के मानदेय को प्रतिदिन ₹70 की दर से ₹2100 करने को भी मंज़ूरी प्रदान की।"
read more at Twitter


