अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज़ शेख से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
टेलीविज़न अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने बुधवार को जिम ट्रेनर शाहनवाज़ शेख से शादी कर ली। 'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता, आप मेरी दुआओं का जवाब हो।" विशाल सिंह, हेली शाह, जय भानुशाली और दिव्या अग्रवाल समेत कई सेलेब्स ने देवोलीना को बधाई दी है।
read more at जनसत्ता


