Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जूनियर महमूद के निधन के बाद सचिन पिलगांवकर ने शेयर की उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 8 December, 2023
अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने जूनियर महमूद के निधन के बाद उनके साथ अपने बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पिलगांवकर ने लिखा, "उनके साथ मैंने बहुत खूबसूरत पल बिताए जो मैं हमेशा याद करूंगा। ओम शांति।" गौरतलब है, दोनों ने 'बचपन', 'ब्रह्मचारी' और 'गीत गाता चल' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था।