कई राज्यों में 18-21 दिसंबर तक मूसलाधार बारिश और घने कोहरे की जारी हुई चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि सोमवार को तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में सोमवार व मंगलवार को घना कोहरा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में बुधवार व गुरुवार को घने कोहरे का अलर्ट है।
read more at IMD


