Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मलाशय में सोने के बिस्किट छिपाकर ले जा रहे शख्स समेत 3 तस्कर बिहार में हुए गिरफ्तार

short by अपर्णा कुमारी / on Wednesday, 18 October, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) स्टेशन पर आरपीएफ और डीआरआई की टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस से 3-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹30 लाख का सोना बरामद किया है। आरपीएफ के मुताबिक, एक तस्कर ने मलद्वार में सोने के बिस्किट छिपाए थे जिनपर थाईलैंड की मुहर लगी है। बकौल रिपोर्ट्स, सोने को पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।