Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में नहीं होगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे, बदला गया वेन्यू

short by Anuj / on Thursday, 5 November, 2026
भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को खेला जाने वाला पहला वनडे दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है। BCCI ने DDCA के अनुरोध के बाद वेन्यू बदलने की घोषणा की। इसके पीछे खराब मौसम की आशंका और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्य का हवाला दिया गया है। अब यह मुकाबला ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।