3 दिन के लिए अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी, LoP के तौर पर होगी पहली विदेश यात्रा
कांग्रेस के विभाग ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बताया है कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी अमेरिका की अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। राहुल गांधी 8 से 10 सितंबर तक तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वह भारतीय प्रवासियों, छात्रों, अमेरिकी सांसदों व कानूनविदों से मुलाकात कर सकते हैं।
read more at Times Now नवभारत


