Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अजमल कसाब को भी मिला था निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार: यासीन मलिक केस में SC

short by श्वेता भारती / on Thursday, 21 November 2024
सुप्रीम कोर्ट ने 1989 में 4 भारतीय वायुसेना कर्मियों की हत्या से जुड़े कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के मामले में सुनवाई करते हुए कहा है, "हमारे देश में (26/11 हमले के आतंकवादी) अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका मिला था।" मलिक की कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी के खिलाफ सीबीआई की अपील पर कोर्ट सुनवाई कर रहा था।