कोलकाता में डॉक्टर मर्डर केस में इस्तीफा देने वाले प्रिंसिपल बनाए गए CNMCH के प्रमुख
कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या मामले में विरोध-प्रदर्शन के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों के बाद डॉक्टर संदीप घोष को राज्य सरकार ने कलकत्ता नैशनल मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल का प्रिंसिपल नियुक्त किया है। डॉक्टर घोष ने कहा था, "सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है।"


