6 घंटे तक यूएस में रनवे पर खड़े रहे विमान को उड़ान भरे बिना ही दोबारा भरवाना पड़ा ईंधन
यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान को 6 से ज़्यादा घंटे तक रनवे पर खड़ा रखने के चलते टेक-ऑफ के बिना ही उसमें दोबारा ईंधन भरवाना पड़ा। नेवार्क से डेनवर जा रहा विमान खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर सका था। यात्रियों को इस समयावधि में कथित तौर पर सिर्फ एक कप पानी और कुकीज़ का पैकेट दिया गया।
read more at The Independent


