एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को अवैध फोन टैपिंग मामले में मिली ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने 2009-2017 तक नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों के कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को ज़मानत दे दी है। हालांकि, वह फिलहाल जेल में ही रहेंगी क्योंकि मनी लॉन्डरिंग मामले में हाईकोर्ट ने ज़मानत अर्ज़ी पर फैसला सुरक्षित रखा है। चित्रा 6-मार्च को गिरफ्तार हुई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


